न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, गृहमंत्री शाह का सीएम भूपेश पर बड़ा आरोप

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में चुनावी मंच सज चुका है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी एक्शन मोड में है। सत्ता वापसी का जिम्मा चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह पर है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को है। अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे कर बीजेपी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रायपुर पहुंचे अमित शाह ने छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी के घोषणा पत्र की लॉन्चिंग के मौके पर शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भी तीखा निशाना साधा।

शाह का आरोप, दिल्ली जाता है छत्तीसगढ़ का पैसा

छत्तीसगढ़ पहुंचे गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस सरकार और सीएम भूपेश पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि- सीएम बघेल छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली के भाई बहन के चरणें में डाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ को सीएम बघेल ने दिल्ली का एटीएम बना दिया है। छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली भेजा जा रहा हैं जिसकी वजह से प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है। शाह ने कहा कि प्रदेश का युवा सीएम बघेल को 30 टका भूपेश कका बोलकर तंज कस रहा है।

बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

मेनिफेस्टो लॉन्चिंग के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है। इस दौरान उन्होंने रमन सिंह सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। बीजेपी ने जनता से कई वादें किए। जिसमें- 500 रुपये में गैस का सिलेंडर का वादा। छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना का ऐलान। छत्तीसगढ़ शक्ति पीठ को उत्तराखंड के तर्ज पर विकसित करने का ऐलान। कृषि उन्नति योजना की होगी शुरुआत. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर करने का दावा। किसानों को एकसाथ भुगतान करने का ऐलान। इसके साथ ही बीजपी ने सरकार बनने पर धान खरीदी से पहले बारदान देने का ऐलान भी किया।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *