न्यूज़भारतहेडलाइंस

वर्ल्ड फूड फेस्टिवल के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- स्वाद और तकनीक का फ्यूजन नए भविष्य को जन्म देगा, दिल्ली में मिलेगा 80 देशों के खाने का स्वाद

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया का सबसे बड़ा फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन आज पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 80 देशों के लोग हिस्सा लेंगे। वहीं, तकरीबन 200 शेफ यहां अलग-अलग डिशिज़ तैयार करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब मेगा फूड पार्क की संख्या 20 हो गई है। ये फेस्टिवल अगने तीन दिनों तक राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित होगा।

उद्घाटन पर क्या बोले पीएम मोदी?

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- पिछले नौ सालों में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ के निर्यात में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आज हमारा कृषि-निर्यात विश्व स्तर पर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। 21वीं सदी में सबसे बड़ी चुनतियों में से एक फ़ूड सिक्योरिटी भी है। पिछले 9 साल में इस सेक्टर में 50 हजार करोड़ का विदेशी निवेश आया है। वहीं, भारत में 100 से ज्यादा डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब तैयार हुए हैं। पहले भारत में सिर्फ दो मेगा फ़ूड पार्क होते थे, लेकिन आज इनकी संख्या 20 से ज्यादा हो गई है।

200 से ज्यादा शेफ होंगे शामिल

आयुष मंत्रालय के मुताबिक आयुष आहार के लिए 6 काउंटर लगाए गए हैं, इसके अलावा हर तरह के खाने के लिए क्यूआर कोड भी हैं। इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही खानपान की विरासत को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। 200 से ज्यादा शेफ इसमें शामिल होंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे। 5 नवंबर को कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। सम्मेलन के दौरान कई तरह की चर्चाओं के लिए मंच भी तैयार किए गए हैं, जिसमें साझेदारियों और निवेश के अवसरों की खोज की जाएगी। इसके तहत निवेश पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और व्यवसाय करने के लिए उचित माहौल तैयार किया जाएगा।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *