न्यूज़भारत

अब पॉलिटीक्स में एंट्री करेंगी फिल्मों की क्वीन, लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान

खबर टीम इंडिया की। अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना जल्द ही पॉलिटिक्स में एंट्री करने वाली हैं। दरअसल कंगना अपनी नई फिल्म तेजस की रिलीज के बाद गुजरात के यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंचीं थीं। यहां मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया। उन्होंने कहा- अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

हाल ही में रिलीज हुई है फिल्म तेजस

हाल ही में कंगना की फिल्म तेजस रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं। पॉलिटिकल हो या सोशल, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेका। एक्ट्रेस ने नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। कंगना ने इंस्टा पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए फोटोज शेयर की हैं. साड़ी में सजी धजी कंगना खूबसूरत लगीं।

कंगना ने दिया राम मंदिर पर बयान, दशहरे पर किया था रावण दहन

मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने राम मंदिर पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि- राम जी का जन्म स्थल 600 साल के संघर्ष के बाद, बीजेपी सरकार का काम है कि भारत को यह दिन देखने को मिल रहा है। हम बहुत धूमधाम से मंदिर को फिर से स्थापित करेंगे, यह सनातन के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। उम्मीद करते हैं सनातन की ध्वजा सारे विश्व में लहराए। आपको बता दें कि इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं। आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *