न्यूज़भारत

क्या एडवांस बुकिंग के मामले में पठान-जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे टाइगर, क्या कहते हैं शुरूआती आंकड़े?

खबर टीम इंडिया की। पठान-जवान इन दो फिल्मों ने 2023 में बड़े पर्दे पर आग लगाई थी। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने एक बार फिर शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का किंग बना दिया था। अब बारी दूसरे खान यानी दबंग खान की है। सलमान खान अपने फैंस के लिए दिवाली का तोहफा टाइगर 3 के रुप में लेकर आ रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 5 नवंबर को जैसे ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई, फैंस टिकट खिड़की पर टूट पड़े।

ए़डवांस बुकिंग तोड़ी पठान-जवान का रिकॉर्ड

टाइगर 3 की दहाड़ अभी से बॉक्स ऑफिस पर सुनाई देने लगी है। फिल्म भले ही 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, लेकिन क्रेज अभी से फैंस के बीच खूब दिखाई दे रहा है। टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है, और ये कई बड़ी फिल्मों के आंकड़ों को अभी से पछाड़ती दिख रही है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म ग्रैंड ओपनिंग के लिए तैयार दिख रही है। पहले ही दिन फिल्म के हजारों टिकट बिक गए। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की टाइगर 3 शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ती दिख रही है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो टाइगर 3 का कलेक्शन बॉलीवुड के लिए सोने पर सुहागा का काम करेगा।

फिर सलमान संग नजर आएंगे कटरीना

टाइगर और टाइगर जिंदा है में जमकर धमाल मचाने वाली टाइगर (सलमान खान) और जोया (कटरीना कैफ) की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं, इमरान विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कई सारे एलिमेंट्स ऐसे हैं जो फैंस में क्रेज बनाए हुए हैं। सलमान का फैनडम, कटरीना का एक्शन और इमरान का विलेनियस अवतार दर्शकों को काफी लुभा रहा है। सलमान को यशराज स्पाईवर्स का किंग तक बताया जा रहा है। ऐसे में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म पर लक्ष्मी मां की कृपा होने के भी पूरे आसार हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 743

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *