न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह ने नागौर से भरी हुंकार, गहलोत पर कसा तीखा तंज; बोले- उदयपुर में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हुई हत्या, रामनवमी पर लगा प्रतिबंध

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजस्थान पहुंचे, उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित किया। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस राज में राजस्थान में आए दिन दंगे हुए हैं। कन्हैयालाल का सिर कटा। अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ा, सलासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलाया, संत ने अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह किया। इस तरह की घटनाएं देशभर में कहीं नहीं हुईं। सिर्फ राजस्थान में हुई हैं।

शाह का तंज- लाल चीज देखकर भड़क जाते हैं गहलोत

अपन संबोधन के दौरान शाह ने लाल डायरी का भी जिक्र किया और अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि- सीएम अशोक गहलोत किसी भी लाल चीज को देखकर भड़क जाते हैं। अशोक गहलोत की सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अशोक गहलोत को कांग्रेस में उनके समर्थक जादूगर कहते हैं, उन्होंने अपना जादू चलाकर राजस्थान की बिजली गायब कर दी। वसुंधरा राजे सरकार द्वारा विकसित की गई स्वास्थ्य सुविधाएं भी गायब हो गईं। रोजगार, कानून और व्यवस्था भी गायब हो गई। ऐसा तो कोई जादूगर ही कर सकता है। अशोक गहलोत ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हद पार कर दी है

शाह ने गिनाए मोदी सरकार के काम, पूछा गहलोत से सवाल

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान के 80 लाख किसानों को अब तक 17 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। राज्य की एक करोड़ पांच लाख जनता को आयुष्यान भारत योजना का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के 86 लाख घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम गहलोत के साथ सवाल भी पूछा- उन्होंने कहा कि- मैं अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार केंद्र में रही। इस दौरान राजस्थान की सरकार को केंद्र की तरफ से कितना पैसा विकास के मिला? उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि वह इसका जवाब नहीं देंगे। शाह ने गहलोत सरकार की कार्यशैली को हर मोर्चे पर फेल बताया और चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *