न्यूज़भारतहेडलाइंस

इजराइल-हमास जंग का एक महीना बीता, अब भी हमास से 200 बंधक नहीं छुड़वा पाया इजराइल

उमाकांत त्रिपाठी। मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को एक महीना बीत चुका है। इस बीच गाजा में एक के बाद एक अस्पताल बंद पड़ते जा रहे हैं, जिससे मरीजों की मौत हो रही है। दरअसल इजराइल के सैनिकों ने गाजा के सबसे बड़े शिफा अस्पताल की घेराबंदी कर ली है। डॉक्टरों का कहना है कि आखिरी जनरेटर का ईंधन खत्म होने के बाद वहां पर एक शिशु सहित पांच मरीजों की मौत हो गई है। संसाधनों की कमी की वजह से अस्पताल के तौर पर फ्यूल की फंक्शनिंग बंद पड़ गई है। इसके बाद इजराइली सेना ने अल-शिफा अस्पताल में 300 लीटर फ्यूल पहुंचाया।इजराइल का कहना है कि हमास ने शिफा अस्पताल को अपना मेन हेडक्वार्टर बना रखा है और वह नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

क्या गाजा पर शासन करेगा इजराइल

जंग के बीच ये सवाल तेजी से उठ रहा है कि जब इजरायल हमास के खिलाफ चल रहे इस युद्ध का अंत करेगा तो गाजा पर शासन कौन करेगा? युद्ध को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुखर हैं और उन्होंने संघर्ष विराम से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है युद्ध के बाद फिलिस्तीनी क्षेत्र (गाजा) पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है। लगातार हो रही मौतों के बीच इजराइल का कहना है कि सेना के जवान आम लोगों को नुकसान होने से रोकने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। वे युद्ध क्षेत्र वाले इलाकों से निकलने के लिए जंग में रोजाना कुछ घंटों के ढील दे रहे हैं। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसे हमास के एक लड़ाके के सामान से हिटलर की किताब मेन कैम्फ मिली है। उन्होंने कहा कि इस किताब में कई नोट्स भी लिखे गए थे। सेना ने बताया कि हिटलर की विचारधारा पर चलकर ही हमास यहूदियों से नफरत और उन पर जुल्म करना सीखता है। दूसरी तरफ इजराइल ने गाजा के 20 लड़काों को गिरफ्तार भी किया है। इजराइल के PM नेतन्याहू का कहना है कि वो बंधकों को छुड़ाने के लिए समझौता कर सकते हैं।

हमास ने हॉस्पिटल को बनाया अपना हेडक्वार्टर

इजरायली सेना ने आरोप लगाय कि अल-शिफा अस्पताल के नीचे की जमीन में हमास ने अपना मेन हेडक्वार्टर बना रखा है, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी छुपे हुए हैं। इसके अलावा हमास ने यहां हथियारों का स्टॉक भी छिपाकर रखा है। इजराइली पीएम का साफ कहना है कि इजरायली सेना को गाजा में फिर से प्रवेश करने और हत्यारों को मारने के लिए तैयार रहना होगा। ये करना जरूरी है क्योंकि, इस तरह से ही हमास जैसे समूह को दोबारा से उभरने से रोकने में मदद मिलेगी। इस बीच अमेरिका ने रविवार को सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। तो वहीं इजराइली एयरफोर्स ने यूनाईटेड नेशन्स यानी UN के एक कंपाउंड पर हवाई हमला किया।

Related Posts

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *