न्यूज़भारतमनोरंजन

56 साल की हुईं जूही चावला, जन्मदिन के मौके पर जानिए 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस के अनसुने किस्से; बन चुकी हैं मिस इंडिया

खबर टीम इंडिया की। आज भी जब टीवी पर कयामत से कयामत फिल्म आती है, तो हम चाहकर भी चैनल चेंज नहीं कर पाते हैं। मिस्टर परफेक्टनिस्ट और जूही चावला की इस फिल्म को अब भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलता है। इस फिल्म में आमिर खान से ज्यादा तारीफें जूही चावला ने बटोरी थी। आज जूही चावला का 56वां जन्मिदन हैं, अपनी पहली सुपरहीट बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली जूही मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। जूही के बर्थडे के मौके पर आज हम आपको उनके अनसुने किस्से बताएंगे।

आमिर खान से तकरार, ठुकरा दी सुपरहिट फिल्म

18 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वालीं जूही चावला ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। जूही ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से की थी। बॉक्स आफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हुई जिसके बाद जूही ने कन्नड़ इंडस्ट्री का रुख कर लिया। यहां भी उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली। फिर उनकी झोली में आई कयामत से कयामत फिल्म…जिसने उन्हें युवाओं में बेहद लोकप्रिय बना दिया। हालांकि जूही चावला इतनी जल्दी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। उनका सपना मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करना था। जूही ने अपनी सबसे ज्यादा फिल्में आमिर खान के साथ की है। हालांकि दोनों की दोस्ती आमिर खान के एक मजाक की वजह से टूट गई और दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की। दोनों के बीच तकरार होने की वजह से जूही ने फिल्म राजा हिंदुस्तानी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। ये फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही।

शाहरुख खान हैं जूही के खास दोस्त

किंग खान यानी शाहरुख खान और जूही चावला की दोस्ती के किस्से अक्सर हमें सुनने को मिलते हैं। जूही चावला ने एक बार शाहरुख का जिक्र करते हुए बताया था कि- जब उनके भाई कोमा में चले गए थे, तो वो पूरी तरह से अकेली हो गई थी। मां-पापा के जाने के बाद उनके भाई ही थे जो उनका ख्याल रखते थे। उनके इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान ही थे, जिन्होंने जूही को बहुत सपोर्ट किया था। कई फिल्मों में साथ काम कर चुके जूही-शाहरुख आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के को-पार्टनर्स हैं। जूही चावला के पति का नाम जय मेहता है, जय मेहता की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद जूही ने 1996 में उनसे शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं। जय मेहता उम्र में जूही से 7 साल बड़े हैं।

 

Related Posts

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *