खबर टीम इंडिया की। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है, मौजूदा वर्ल्ड कप ना सिर्फ पाकिस्तान के खराब खेल के लिए याद किया जाएगा, बल्कि उसके ऊलजलूल आरोपों के लिए भी, जो उसने भारतीय क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी पर लगाए थे। वर्ल्ड कप खेलने भारत आई पाकिस्तानी टीम बेआबरू होकर अपने घर लौट गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुताबिक पाक टीम दो हिस्सों में अपने वतन पहुंची है। टीम के 11 सदस्यों का पहला जत्था कल सुबह अपने वतन के लिए रवाना हुआ तो वहीं दूसरे प्लेयर्स देर रात की फ्लाइट से पाकिस्तान पहुंचे। हालांकि पूरी टीम ने कोलकाता से ही उड़ान भरी।
सहगाव ने पाक टीम पर कसा तंज
पाक के इस शर्मनाक प्रर्दशन की हर तरफ अलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को उसके खेल और इन आरोपों के लिए आईना दिखाया है। वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि- 21वीं सदी में 6 वनडे वर्ल्ड कप हो चुके हैं. इन 6 वर्ल्ड कप में हम सिर्फ एक बार 2007 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. जबकि 6 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर, पाकिस्तान इस दौरान सिर्फ एक बार सेमीफाइनल (2011) के लिए क्वालीफाई कर सका और वे आईसीसी और बीसीसीआई पर गेंद और पिच बदलने का हास्यास्पद आरोप लगा रहे हैं। जब हम उन्हें हराने के बावजूद किसी अन्य टीम से हार जाते हैं तो उनके प्रधानमंत्री हमारा मजाक उड़ाते हैं. यहां पहुंचने पर उनके खिलाड़ी हमारे सैनिक का मजाक उड़ाने के लिए हैदराबाद में चाय पीते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हैं. पीसीबी चीफ हमारे देश को दुश्मन मुल्क कहते हैं. और इसके बावजूद अपनी नफरत के बदले प्यार की उम्मीद करते हैं।
आखिरी मुकाबले में बुरी तरह हारा पाकिस्तान
आपको बता दें कि अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन इस मुकाम तक वह 30 रन ही बना पाया और अपने दोनों ओपनर्स गंवा दिए। इस बीच खबर मिली है कि तेज गेंदबाज हसन अली भारत में ही रहेंगे। वह 22 नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगे। यहां बताता जरूरी हो जाता है कि भारत हसन अली का ससुराल है। उनकी पत्नी सामिया हरियाणा के नूंह की रहने वालीं हैं। पाकिस्तान पहली बार अपने वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार चार मैच हारा है। नौ में से चार जीत और -0.199 के नेट रनरेट (एनआरआर) के साथ टीम पांचवें स्थान पर रही।














