न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी- अमित शाह ने ऐसे दी टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने की बधाई, शाह ने बताया बॉस तो शमी के मुरीद हुए मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। 12 साल का लंबा इंतजार… एक सपना जो हर देशवासी के दिल में पलता है… एक आस जो हर साल बाद करोड़ों भारतीय फैंस में जगती है… एक माहौल जो सिर्फ और सिर्फ वर्ल्डकप में बनता है….! 2023 के इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने ना सिर्फ तगड़ा खेल दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट हर टीम का गर्दा उड़ा दिया। लगातार 10 मैच जीतकर शान से वर्ल्डकप के फाइनल में कदम रखने वाली इंडियन टीम के इस प्रर्दशन से पूरे देश में जश्न का माहौल है। हमारे देश को एक बार फिर से गौरवान्वित करने वाली इंडियन टीम के मुरीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी हो गए हैं। पीएम और गृहमंत्री ने इस जोरदार प्रर्दशन पर खुशी जताते हुए कुछ अलग अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी है।

शमी के मुरीद हुए पीएम मोदी, तारीफ में पढ़े कसीदे

सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके। शमी की इस गेंदबाजी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- आज का सेमीफ़ाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी, वेल प्लेड शमी। इसके साथ ही उन्होंने कोहली की तारीफ में लिखा की- आज विराट कोहली ने न सिर्फ अपना 50वां वनडे शतक जमाया है बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण पेश किया है जो सर्वश्रेष्ठ खेल भावना को परिभाषित करती है। उन्होंने कहा, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं, वह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करना जारी रखें। पीएम मोदी ने टीम इंडिया के इस शानदार प्रर्दशन पर पूरी टीम की हौसलाअफजाई करते हुए लिखा- भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच में जीत को पक्का कर दिया, फाइनल के लिए शुभकामनाएं।

बॉस की तरह फाइनल में एंट्री ली- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत की अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी। टीम के प्रर्दशन की तारीफ करते हुए शाह ने ट्वीट किया- बॉस की तरह फाइनल में एंट्री ली, क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। अंतिम मुकाबले के लिए शुभकामनाएं, चलो कप हासिल किया जाए। इसके साथ ही शाह ने विराट कोहली के शतक की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- 50वां वनडे शतक! वनडे क्रिकेट में 50वां शतक लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए विराट कोहली को बधाई। यह आपकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है। आप अपने खेल को एक नए स्तर पर ले जाएं, देश को आप पर गर्व है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *