न्यूज़भारतहेडलाइंस

करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ने किसानों को दी बड़ी सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड से यह किस्त जारी की है। देश के 8 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से दो हजार रुपये भेजे गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त के तौर पर किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंचने लगे हैं। अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई है, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके ऊचित मदद ले सकते हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 14 किस्त अब तक जारी कर चुकी है।

एक साल में तीन बार जारी की जाती है किस्त

पीएम किसान योजना की किस्तें साल में तीन बार जारी की जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई महीने के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच में जारी की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में प्रदान की जा रही है। पीएम किसान की 14वीं किस्तम 8.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई थी। इसके तहत 17000 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, उससे पहले यानी 13वीं किस्त के लिए 16800 करोड़ रुपये जारी हुए थे। इस बार करीब 18000 करोड़ रुपये जारी किए गए।

किस्त ना पहुंचने पर क्या करें?

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि पाने वाले लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना भी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी के अलावा अन्य वजहों से भी किस्ट अटक सकती है. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कराना भी जरूरी कर दिया गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *