Uncategorized

गृहमंत्री अमित शाह को है विश्वास, 2024 में फिर से बनेगी मोदी की सरकार

उमाकांत त्रिपाठी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक कामयाबी में अहम रोल निभाने वाले केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने बड़ी जीत का दावा किया है। शाह का कहना है कि इस बार बीजेपी 2019 से भी ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी। इसके साथ ही शाह ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनने का दावा किया है। आपको बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, तो वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार इस वक्त सत्ता में है।

अपने स्वार्थ के लिए एक साथ आया है विपक्ष

एक इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने कहा कि- इस बात में कोई शक नहीं है कि 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम और भी ज्यादा बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि- जो लोग विपक्षी एकजुट के नाम पर साथ हैं, वे राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक हुए हैं। जनता सब कुछ समझती है, लोग आजकल समझदार हैं। इस दौरान अमित शाह ने इस बार 2019 से ज्यादा सीटें जीतना का दावा भी किया।

राजनीति में 1+1 हमेशा 2 नहीं होता

इस दौरान अमित शाह ने राजनीति को लेकर एक गहरी रणनीति समझाई। उन्होंने कहा कि- राजनीति में, 1+1 हमेशा 2 नहीं होता, गुजरात में हम 1995 से सत्ता में हैं, जबकि मध्य प्रदेश में हम 2003 में सत्ता में आए। फिर भी, हम गुजरात में लगातार जीत रहे हैं। यहां जरूरी ये नहीं है कि आपने कितने साल शासन किया या फिर आपका कार्यकाल कितना था। बल्कि ये ज्यादा जरूरी है कि आपने अपनी सरकार में जनता के लिए क्या किया। उन्होंने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि- तेलंगाना में मतदान होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन जहां तक हिंदी पट्टी के तीन राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का सवाल है, मुझे कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिख रही है। मैंने इसे राज्यों के अपने दौरों में प्रत्यक्ष रूप से देखा है। इस दौरान शाह ने भूपेश बघेल और अशोक गहलोत की सरकार पर भी निशाना साधा।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *