न्यूज़मनोरंजन

बिग बॉस के घर में कैसे प्रेग्नेंट हो गईं अंकिता लोखंडे, जल्द ही सुना सकती हैं गुड न्यूज

खबर टीम इंडिया की। बिग बॉस इस वक्त अपनी टीआरपी को लेकर बेहद सुर्खियों में है। लेकिन बड़ी खबर इस शो की कन्टेस्टेंट अंकिता लोखंडे को लेकर सामने आई है। अंकिता लोखंडे प्रेग्नेटं हैं, ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। दरअसल अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तब से शुरू है जब ‘बिग बॉस 17’ के अंदर के कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस वीडियो में वह यूरीन टेस्ट करवाने की बातें कर रही हैं। वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें कुछ तो हो गया है, उन्हें खट्टा खाने का मन करता है। उनकी बातें सुनकर घरवाले उनसे प्रेग्नेंसी की बात करते दिखाई दिए थे। अब ये मामला और भी बढ़ गया है।

बातों से फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

टीवी का मोस्ट फेमस शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को पूरा एक महीने का वक्त बीत चुका है। आए दिन हर कंटेस्टेंट का किसी न किसी के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस अंकिता कहती दिख रही हैं, ‘मुझे इतना खट्टा खाने का मन हो रहा है, झूठ नहीं बोल रही हूं। वैसे भी मुझे लग रहा है कि कुछ हो गया है प्रॉब्लम।’ रिंकु धवन कहती हैं- अच्छी प्रॉब्लम हुई है। अंकिता कहती हैं- सोचकर भी मुझे बड़ा डर लग रहा है। रिंकु कहती हैं- मैं तुम्हारा तब तक ध्यान रखूंगी जब तक कि तुम इसे गलत न प्रूव कर दो और चाहूंगी कि गलत प्रूव न करो, मैं काफी खुश हूं तुम्हारे लिए। बिग बॉस हाउस में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक प्यार और तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली है। वहीं अब इस जोड़ी के पेरेंट्स बनने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि, ये खबर अभी तक सच साबित नहीं हुई है। आपको बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। इससे पहले अंकिता का नाम सुशांत सिंह राजपूत संग जुड़ा था।

Related Posts

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *