न्यूज़भारतहेडलाइंस

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया था, इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। तब वो घर के बाहर खड़े थे। दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हमलावरों ने मारी चार गोली

घटना के बाद हड़कंप मच गया है, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी हैं, घटना के वक्त गोगामेड़ी अपने घर में थे। राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है। इससे पहले लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में दी धमकी थी। इस पर गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था। खबर के मुताबिक़ दो लोग स्कूटी पर आये थे जिन्होंने गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक उनपर दो राउंड फायर किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

सुखदेव सिंह पहले राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे, लेकिन मतभेद होने के बाद उन्होंने अपना अलग से संगठन बना लिया था। इस संगठन का नाम उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रखा था। फिलहाल वह इसी संगठन के अध्यक्ष थे, संजय लीला की फिल्म पद्मावत का राजस्थान में जब विरोध हो रहा था, तब सुखदेव सिंह के कई बयान काफी वायरल हुए थे। सुखदेव सिंह की हत्या की खबर के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। वहीं, जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *