Uncategorized

पीएम मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जवानों को दी श्रद्धांजलि, देशवासियों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर देश के बहादुर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- आज, सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, हम अपने बहादुर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति सम्मान करते हैं। हमारे राष्ट्र की रक्षा में उनका समर्पण अनुपम है। मैं आप सभी से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का भी आग्रह करता हूं। आपको बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री समिति ने 1949 में झंडा दिवस कोष की स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की अखंडता एवं सुरक्षा की रक्षा करने वाले शहीदों के कल्याणार्थ जनता को झंडे वितरित करना और सशस्त्र बलों की उन्नति के लिए कोष जुटाना है।

भारतीय सेना झंडा दिवस थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान के कल्याण के लिए मनाया जाता है। इस दिन शहीदों और वीर सेनानियों के उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के किए दुश्मनों का मुकाबला किया है और अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया है। आपको बता दें कि आजादी के दो साल भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया। ताकि हम देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए कुछ विशेष कर सकें। इस समिति ने धन जमा करने के लिए लोगों के बीच छोटे झंडे बांटे और धन संग्रह किया। इन झंडे में तीन (रंग लाल, हरा नीला) थे. ये रंग तीनों सेनाओं के प्रतीक चिह्न स्वरूप हैं।

Related Posts

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *