न्यूज़भारत

गांधीनगर के स्टार्टअप कॉन्क्लेव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लें संकल्प

उमाकांत त्रिपाठी। गुजरात सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 के पहले गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि- भारत के विकसित राष्ट्र और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है। युवाओं पर जोर देते हुए प्रधान ने कहा कि युवाओं की कड़ी मेहनत की वजह से आज देश 5जी से 6जी की तरफ जा रहा है, उनमें स्टार्टअप की समझ बढ़ रही है। इसके लिए हमें हमारे युवाओं पर भरोसा करना होगा। हमें उनका मार्गदर्शन करना होगा।

पीएम मोदी ने दी क्रिएटर्स को जगह

धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि- पीएम मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं जिन्होंने क्रिएटर को अहम जगह दी है। भारत एक विकसित राज्य बनेगा और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, लेकिन इसके लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। युवा और अच्छा करें इसके लिए हमें उनकी नाकामयाबी का भी जश्न मनाना होगा। गांधीनगर में स्टार्टअप कॉनक्लेव 2023 के राउंडटेबल दौर में प्रधान ने कहा, स्टार्टअप कारोबार करने की पुरानी पद्धति की ओर एक नया अप्रोच है। कारोबार के दो मूल तत्व हैं राजस्व और मुनाफा। हमें युवाओं पर भरोसा कर उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर काम कर सकें।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 834

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *