Uncategorized

राजस्थान में सीएम के नाम पर सस्पेंस खत्म, कल मिल जाएगा राजस्थान को मुख्यमंत्री; सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही उठापटक कल यानी 12 दिसंबर को थम जाएगी। भाजपा ने सभी विधायकों को मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बुलाया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह आएंगे। वहीं, सरोज पांडे और विनोद तावड़े आज रात तक जयपुर पहुंच जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका इंतजार 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से किया जा रहा है। ये पहला मौका है जब बीजेपी राजस्थान में मुख्यंत्री चेहरे को लेकर फंसी हुई नजर आ रही है। इस बीच, वसुंधरा राजे पर सभी की नजर हैं, जो लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। चर्चा है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस पद के लिए इस बार नया चेहरा चुन सकता है

वसुंधरा का शक्ति प्रर्दशन जारी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह से सक्रिय हैं। समर्थक विधायक उनसे मिलने आ रहे हैं। हालांकि विधायकों की बड़े बंदी का वसुंधरा के एडवाइजर ने खंडन किया है। राजस्थान में सीएम के नाम के ऐलान के पहले वसुंधरा राजे का प्रेशर पॉलिटिक्स जारी है। वह इस बार भी मुख्यमंत्री पद के लिए जोर आजमाइश में लगी हैं। राजस्थान बीजेपी के कई विधायकों का वसुंधरा राजे से मुलाकात करने का सिलसिला शुरू है। रविवार को एक दर्जन विधायक वसुंधरा के आवास पर उनसे मुलाकात कीराजस्थान में मुख्यमंत्री चयन ने जद्दोजहद के बीच विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि बुधवार तक इस पर फैसला हो जाना चाहिए। उन्होंने वसुंधरा राजे का नाम लिए बगैर कहा कि शक्ति प्रदर्शन से कोई लाभ नहीं होगा। धैर्य रखना होगा। भाजपा और खासतौर पर नरेंद्र मोदी जी के रहते भाजपा में लामबंदी और विधायकों को तोड़ना संभव नहीं है। रविवार सुबह दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। उनके आने के साथ एक बार फिर विधायक उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जिसमें नवनिर्वाचित विधायक अंशुमान सिंह भाटी, अजय सिंह किलक, बहादुर सिंह कोली, बाबू सिंह राठौड़, अर्जुन लाल गर्ग, संजीव बेनीवाल, कालीचरण सराफ और जगत सिंह पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की। आपको बता दें कि वसुंधरा राजे के अलावा दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, राजवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ, ओम बिरला, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम भी सीएम रेस में हैं।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *