Uncategorized

पीएम मोदी ने दिल्ली में मनाया पोंगल, लुंगी पहनकर इस मंत्री के घर पहुंचे; पीएम ने गाय को भी खिलाया अन्न

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पोंगल का त्योहार मनाया। केन्द्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद एल मुरुगन के घर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पीएम दक्षिण भारत की पारंपरिक लुंगी पहनकर पहुंचे। पीएम ने पूजा अर्चना की और गाय को माला पहनाकर अन्न खिलाया।

पीएम ने किया लोगों को संबोधित
यहां उन्होंने तमिल समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंगल का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की राष्ट्रभावना को दर्शाता है। आपको बता दें कि देशभर में आज मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जा रहा है। कुछ लोग इसे कल भी मनाएंगे। यह त्योहार दक्षिण भारत में पोंगल, मकर विलक्कु और पेड्डा पांडुया​​​, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, लोहिड़ी और देव डोली, मध्य भारत में उत्तरायण, पूर्व में बिहू के नाम से मनाया जा रहा है।

शाह भी हुए शामिल
वहीं, गुजरात में उत्तरायण के अवसर पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रविवार को जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पतंग उड़ाई। राजस्थान के जयपुर में आराध्य देव गोविंददेव जी का मकर संक्रांति के मौके पर पतंगों से श्रृंगार किया गया। इसके अलावा वाराणसी, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। देशभर के मंदिरों में भाजपा ने आज से सफाई अभियान की शुरुआत की है।

 

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *