न्यूज़भारत

क्या एक बार फिर NDA में शामिल होंगे Nitish Kumar , अमित शाह के बयान के बाद लगी ये अटकलें

उमाकांत त्रिपाठी। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में वापसी के सवाल पर कहा था कि प्रस्ताव आया तो विचार करेंगे। अमित शाह के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और जेडीयू गठबंधन टूटने की चर्चा तेज हो गई है।

सियासी हलचल हुई तेज
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों की बैठक चल रही है तो वहीं नीतीश कुमार ने भी जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों से अगले आदेश तक पटना में मौजूद रहने के लिए कहा है। बिहार में बीजेपी की गठबंधन सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर अपने सभी विधायकों से 25 जनवरी तक पटना में ही रहने के लिए कहा है।

सीएम हाउस पहुंचे लालू
पटना में सियासी हलचल के बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव अपने पुत्र और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ सीएम हाउस पहुंचे। लालू और तेजस्वी ने सीएम हाउस पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है। तेजस्वी यादव ने नीतीश के साथ बैठक को नॉर्मल मीटिंग बताते हुए कहा कि हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने लालू और नीतीश को एक बताते हुए कहा कि हम तो मिलते ही रहते हैं। बिहार से बीजेपी साफ हो जाएगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *