न्यूज़भारतहेडलाइंस

मिस वर्ल्ड 2023 में पहुंचीं देश की बेटी सिनी शेट्टी, जानिए कैसा रहा उनका सफर; मां के इंकार के बाद भी बनीं मॉडल

खबर टीम इंडिया की।मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत में यह आयोजन 27 साल बाद हो रहा है। इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड फिनाले हुआ था। इस बार मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मुंबई में पली-बढ़ीं 22 साल की सिनी अकाउंट और फाइनेंस ग्रेजुएट हैं।एक समय ऐसा भी था जब सिनी की मां हेमा शेट्टी नहीं चाहती थीं कि वो पढ़ाई से फोकस हटाकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखें। वो बेटी को एक सिक्योर्ड जॉब करते देखना चाहती थीं।मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले से पहले उनकी मां हेमा शेट्टी ने दिया इंटरव्यू। उन्होंने सिनी की पसंद, नापसंद और उनके मॉडलिंग में आने के सफर पर बात की

हेमा शेट्टी बोली
हेमा शेट्टी ने कहा, ‘ये हमारे लिए बहुत इमोशनल मोमेंट है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेरी बच्ची ने बहुत मेहनत की है। बचपन से ही सिनी को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में ज्यादा दिलचस्पी थी। वो सोशली काफी एक्टिव है। डांस, स्पोर्ट्स, ड्रामा, हर फील्ड में वो हमेशा आगे रहती है। वो पढ़ाई में भी बहुत होशियार है। ज्यादातर उसे 90% के ऊपर ही मार्क्स मिलते थे।

हेमा शेट्टी ने दिया इंटरव्यू
‘मुझे याद है, वो बारहवीं क्लास में थी जब उसकी ट्यूशन टीचर और फ्रेंड्स मुझसे आकर कहते थे कि सिनी बाकी लड़कियों से अलग है। जब उसके स्कूल जाती थी, तो टीचर्स भी कहते थे कि सिनी में एक अलग स्पार्क है। उसे ब्यूटी पेजेंट में कोशिश करना चाहिए। हालांकि उस वक्त मैं चाहती थी कि सिनी सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करे। मुझे ग्लैमर फील्ड में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी अपनी पढ़ाई पूरी करके एक वाइट कॉलर, सिक्योर्ड जॉब करे।

हेमा शेट्टी बोली मिस इंडिया में जाने से पहले मांगी थी इजाजत
कॉलेज के दिनों में ही सिनी को एजेंसी की तरफ से मॉडलिंग ऑफर्स आने लगे थे। उस वक्त भी मैंने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की ही सलाह दी थी। फिर जब मिस इंडिया के लिए ऑफर आया, तो उसने मुझसे फिर से परमिशन मांगी थी। मैंने बेटी की आंखों में अलग चमक देखी थी। वो बहुत इमोशनल थी। मैंने अपनी सोच पीछे रखकर बेटी के सपनों को सपोर्ट करने का फैसला लिया।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *