न्यूज़भारतहेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में आतंकी-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी: आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, 4 जवान हुए शहीद

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की बड़ी खबर सामने आई है. यहां आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. सोमवार शाम को इस हमले की खबर सामने आई थी. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था. इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. देर शाम खबर मिली की आतंकियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. इस घटना में छह जवान घायल भी हुए हैं. जिनका आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है.

अब भी जारी है मुठभेड़
घटना स्थल से सेना के वाहन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के मामले पहले भी सामने आए हैं. हाल ही में 6 मई को कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त बल इलाके में पहुंचे थे और तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया था.

भाग गए थे आतंकी
एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी. इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था. आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे. दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी. सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *