दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

3 स्टूडेंट्स ने जान गंवा दी और उनके चेहरे पर शिकन नहीं आई… संसद में AAP सरकार पर जमकर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्राओं की मौत मामले पर सियासत जारी है। अब ये मुद्दा संससद में भी जमकर गूंज रहा है। सोमवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा

उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं
दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग स्टूडेंट्स की मौतों के लिए जिम्मेदार हैं, उनके चेहरे पर तनाव का कोई निशान तक नहीं दिखा, आंसू तो दूर की बात है। त्रिवेदी ने यह भी बताया कि यह घटना अचानक नहीं हुई थी, बल्कि इससे पहले स्टूडेंट्स ने अफसरों के सामने कई शिकायतें दर्ज कराई थी। लेकिन आप सरकार के कानों पर जू नहीं रेंगी। सरकार ने जानबूझकर छात्रों की जान जोखिम में डाल दी।

ऐसी नई राजनीति लाना चाहती थी आप?

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि- इस पार्टी ने “नई राजनीति” लाने के वादे के साथ दिल्ली में सरकार बनाई थी। ये लोग कहते थे कि इनके पास इतनी शक्ति नहीं है, जबकि आज उनके पास राज्य सरकार है, एमसीडी है। इनकी नई राजनीति ने बच्चों की जान जोखिम में डाल दी।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *