एजूकेशनन्यूज़भारतहेडलाइंस

कोलकत्ता के आरजी कर मेडिकल के 3 लाख डॉक्टर ने की हड़ताल,कॉलेज प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा; वारदात के बाद आरोपी ने मिटाए सबूत

उमाकांत त्रिपाठी।कोलकाता के RG मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त को देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई थी।इस घटना को लेकर आज देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं।

जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे बोले-हड़ताल करेंगे जारी
ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा- हेल्थ सेक्रेटरी से हमने घटना की CBI जांच कराने और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग रखी है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रखेंगे।

प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने दिया इस्तीफा
कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी। डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद वह घर जाकर सो गया था। सुबह सबूत मिटाने के लिए उसने कपड़े धोए। उसके जूते पर भी खून के निशान मिले हैं।पुलिस ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है।

 

जानिए प्रदर्शन से जुड़ी अहम बातें…
दिल्ली के भी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आज से सभी वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई हैं। RML अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी ने कहा- घटना के लिए जिम्मेदार लोगों सजा होनी चाहिए। अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत रिजाइन करना चाहिए।

महाराष्ट्र के डॉक्टर्स भी हड़ताल कर रहे हैं। BMC के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा है कि कोलकाता की घटना को लेकर 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से नॉन इमरजेंसी सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर करीब 12.45 बजे रेप-मर्डर केस की पीड़ित डॉक्टर के घर गईं। ममता ने उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों से बात की।

महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट मंगलवार (13 अगस्त) को सुनवाई करेगा।

 

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *