दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

Police Memorial Day: गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे शाह ने क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा,कि-मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज मुझे यहां अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला है।शाह ने कहा, कि-यही जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। माइनस 50 से और 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऐसे जवानों के परिजनों को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार भी राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आज देश में मनाया जाएगा पुलिस स्‍मृति द‍िवस

इस अवसर पर केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की एक संयुक्‍त परेड का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीन की सशस्‍त्र टुकड़ी के घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।इन शहीदों एवं ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को हर साल देश में पुलिस स्‍मृति द‍िवस मनाया जाता है। देश की राष्‍ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में पुलिस स्‍मृति दिवस के अवसर पर चाणक्‍यपुरी में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक देश को समर्पित किया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *