न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली में बीजेपी का मंथन: संगठन चुनावों को लेकर आज होगी बैठक, सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली में आज बीजेपी की एक अहम बैठक होने जा रही है. जानकारी के अनुसार, संगठन चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में ये बैठक होगी. इस दौरान सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महासचिव और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे. संगठन चुनावों की तैयारी, योजना और प्रशिक्षण को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी. बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी हैपार्टी आलाकमान ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.
.

पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, लोकसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. पार्टी नेताओं की यही टीम बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी. माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समापन के साथ ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों और पूरी प्रक्रिया की घोषणा कर दी जाएगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *