चुनाव

‘दिल से बधाई मेरे दोस्त…’, ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई, जानिए क्या लिखा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त. आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई
पीएम मोदी ने लिखा, ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं. आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं. रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 277 इल्केटोरेल सीटें जबकि हैरिस ने 226 इलेक्टोरेल सीट हासिल कर लिए हैं. बहुमत का आंकड़ा 270 है.

चुनाव नतीजों में अहम होते हैं स्विंग स्टेट
व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह इन सात स्विंग स्टेट के नतीजों पर निर्भर करता है, जिनमें एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं. कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वर्जीनिया, कोलोराडो और मिनेसोटा से चुनाव जीत लिया है जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलाइना, आयोवा, मोंटाना, मिसौरी और उताह से जीत हासिल की है.कमला हैरिस ने मेन में फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत दर्ज की और एक निर्वाचक मंडल वोट हासिल किया. उन्होंने कैलिफोर्निया, ओरेगॉन और वाशिंगटन में भी जीत हासिल की है. डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने उत्तरी वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी सदन की एक सीट के लिए चुनाव जीत लिया है.

 

Related Posts

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *