उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन: CM योगी ने खत्म किया सस्पेंस, बताया PM मोदी कब करेंगे उद्घाटन?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अप्रैल 2025 में देश को समर्पित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री इस भव्य एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र की पहचान बनेगा बल्कि देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा.

स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी-सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद के दौरान कहा कि- यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का केंद्र बनेगा. 5 रनवे वाले इस आधुनिक एयरपोर्ट से स्थानीय किसानों और उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा. किसानों की उपज, अनाज और फलों के साथ यहां तैयार प्रोडक्ट सीधे देश और दुनिया में पहुंचाए जाएंगे. सीएम योगी ने किसानों को बताया कि- जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी.

सीएम योगी ने किसानों पर जताया भरोसा
सीएम ने बताया कि- पिछली सरकारों की गलतियों से किसानों को जो नुकसान हुआ, उसे मौजूदा सरकार ने सुधारने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा,कि- “हमारी प्राथमिकता अन्नदाता किसान हैं. उनकी जमीन का मुआवजा समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया गया है.

आने वाले 10 वर्षों में जेवर देश का सबसे विकसित क्षेत्र बन जाएगा-योगी
सीएम ने जेवर के भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए कहा कि- आने वाले 10 वर्षों में यह देश का सबसे विकसित क्षेत्र बन जाएगा. एयरपोर्ट के आसपास व्यापार, उद्योग और परिवहन की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.आपकों बता दें कि- नोएडा जेवर एयरपोर्ट, यूपी सरकार के विजन का हिस्सा है, जो प्रदेश को विकास और रोजगार के नए आयाम पर ले जाएगा. अप्रैल 2025 का यह ऐतिहासिक उद्घाटन न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का समय होगा.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *