क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को मिलने वाली है एक और जिम्मेदारी, इस टीम के बनने वाले हैं कप्तान

खबर इंडिया की।ऋषभ पंत को IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनना तय है। पिछले साल नवंबर की मेगा नीलामी में पंत IPLके सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, जिन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने पहले तीन सीजन (2022 से) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम पहले दो सालों प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि वह फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम सातवें स्थान पर रही।

पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से 2016 में की। उस समय डेयरडेविल्स दिल्ली कैपिटल्स का पहले का नाम ने उन्हें 2016 के ऑक्शन में 1.6 करोड़ में खरीदा था। पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। वह 2021 में कैप्टन बनाए गए। 2022 में चोट की वजह से वह IPL से दूर रहे। 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान रहे।

LSG ने नीलामी से पहले,  पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया
नीलामी से पहले, LSG ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया, LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था, हालांकि, वे एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी की तलाश में थे जो कप्तान के रूप में राहुल की जगह ले सके। पंत, श्रेयस अय्यर के साथ उनकी सूची में सबसे ऊपर थे। नीलामी में पंत को लेने के लिए LSG और SRH के बीच होड़ लगी रही। उनकी बोली 20.75 करोड़ तक पहुंच गई, बाद में SRH पीछे हट गई। दिल्ली कैपिटल्स से राइट-टू-मैच चुनौती को खत्म करने के लिए LSG ने इसे बढ़ाकर 27 करोड़ कर दिया।

पंत अब मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर करेंगे काम
LSG में मिलर, मार्श और मार्करम जैसे खिलाड़ी भी पंत को नए LSG स्क्वाड में विदेशी बल्लेबाज डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम और भारतीय सीमर आकाश दीप और अवेश खान था साथ मिलेगा। नीलामी समाप्त होने के बाद पूरन, मार्श, मार्कराम और मिलर भी संभावित कप्तानी विकल्प थे। पंत अब मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बातचीत की थी, और नए टीम मेंटर जहीर खान का भी साथ मिलेगा।

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *