न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन: ब्रह्माकुमारीज संस्थान आएंगे गृहमंत्री, 17 अप्रैल को होगा कार्यक्रम, जानें पूरा शेड्यूल

उामाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल दोपहर 3 बजे ब्रह्मकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचेंगे। वे हेलिकॉप्टर से मानपुर हवाई पट्टी आएंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा शांतिवन जाएंगे।

शांतिवन के डायमंड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री सुरक्षा सेवा प्रभाग के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से तीनों सेनाओं के अधिकारी और जवान शामिल होंगे। साथ ही आईपीटीबी, सीआरएफ, सीआईएसएफ के जवान भी भाग लेंगे। सभी को चार दिन तक राजयोग एक्सपर्ट माइंड पावर और मेडिटेशन की बेसिक तकनीक सिखाएंगे।होम मिनिस्टर के आने की सूचना पर जिला प्रशासन ने एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी प्रभु दयाल के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि देंगे। वे नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मोहिनी दीदी और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी का शॉल पहनाकर सम्मान करेंगे।

गृहमंत्री के आगमन को लेकर शांतिवन में तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन ने एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी प्रभु दयाल के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को दादी कॉलेज में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *