दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह का आबूरोड दौरा, ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की पूरी डिटेल

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 2.45 बजे सिरोही जिले के आबूरोड स्थित मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे. वहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे. गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

मानपुर हवाई पट्टी से गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सड़क मार्ग से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन पहुंचेंगे. यहां सुरक्षा सेवा प्रभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे. दोपहर 3 बजे डायमंड हॉल में ‘आंतरिक जागृति से आत्म सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ अमित शाह करेंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की वार्षिक थीम “विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान” का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भी किया जाएगा. गृह मंत्री के आगमन को लेकर आबूरोड में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है.

एसपी अनिल कुमार ने बताया कि- दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आबूरोड से तलहटी होते हुए सिरोही और माउंट आबू जाने वाला मार्ग बंद रहेगा. सिरोही जाने वाले वाहन अंबाजी चेक पोस्ट, तारतोली और खड़ात के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरोही पहुंच सकेंगे. वहीं, माउंट आबू जाने के लिए कीवरली से तलहटी होकर मार्ग खुला रहेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए आबूरोड आएंगे. वे जैसलमेर के उत्तरलाई एयरपोर्ट से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर 1:40 बजे मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

 

Related Posts

1 of 855

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *