दिल्लीदुनियाराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से की मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की और जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नक्सली मुठभेड़ में 31 नक्सलियों हुए ढेर
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को बधाई दी है, जिन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में 16 महिला और 15 पुरुष शामिल हैं।

पहलगाम हमले में घायल डॉ. ए परमेश्वरन से भी मिले
गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहलगाम हमले में घायल हुए डॉ. ए परमेश्वरन से भी मुलाकात की। डॉ. ए परमेश्वरन के स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह अब चल पा रहे हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और कई घायल हुए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने घायल जवानों और आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीआरपीएफ के जवानों का चल रहा इलाज
एम्स के ट्रॉमा सेंटर में नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे भर्ती हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने उनका हालचाल जानकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 543

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *