न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब, मंच से दी पाकिस्‍तानियों के हुलिए जाकर देखने की नसीहत

उमाकांत त्रिपाठी।ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए. डोनाल्‍ड ट्रंप के दबाव में पाकिस्‍तान के साथ सीजफायर का आरोप लगाते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पार्टी ने ‘नरेंदर सरेंडर’ जैसे पोस्‍टर तक जारी कर दिए थे. अब इस मामले में गृह मंत्री शाह की तरफ से राहुल गांधी को करारा जवाब दिया गया है. शाह ने कहा कि- राहुल गांधी कुछ न कुछ सवाल खड़े कर रहे हैं. अरे राहुल बाबा क्या सबूत मांग रहे हो, पाकिस्तान वालों का हुलिया देखो सब मालूम चल जाएगा. जो कहते थे कि भारत को चैन से सोने नहीं देंगे. उनके हेडक्वार्टर को उड़ाने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया है. अमित शाह ने आज तेलंगाना के निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी को लेकर यह बात कही.

जानिए- राहुल ने क्‍या कहा था?
राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने कितने फाइटर जैट खो दिए, यह जानने का अधिकार देश को है. उन्‍होंने एक्‍स पर भी लिखा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं. यह निंदनीय घटना है. मैं फिर से सवाल पूछूंगा कि- हमने कितने भारतीय विमान खो ऑपरेशन सिंदूर में खो दिया क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है.

 

पाकिस्‍तान पर काल बनकर टूटी थी भारतीय सेना
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहले पाकिस्‍तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्‍ट किया था. इस दौरान जैश ए मोहम्‍मद और लश्‍कर ए तैयबा के हेडक्‍वाटर पर भी भारतीय वायुसेना ने बम गिराए. इसके बाद पाकिस्‍तान की तरफ से जवाबी एक्‍शन लिया गया तो एयरफोर्स ने पाकिस्‍तान के 12 में से 11 एयरफोर्स पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमले किए. इसके बाद अगले ही दिन पाकिस्‍तान की आर्मी की तरफ से भारत से संपर्क कर सीजफायर की बात कही गई. कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए कि आखिरी सीजफायर का ऐलान भारतीय सेना की जगह अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप खुद कैसे सोशल मीडिया के माध्‍यम से कर सकते हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *