न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

उत्तराखंड को बड़ी सौगात, गृहमंत्री अमित शाह का संसद में ऐलान, स्थापित होंगी 27 नई दुग्ध सहकारी समितियां

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय सहकारिता मंत्री का संसद में जवाब, उत्तराखंड की 670 समितियां हुई डिजिटल 570 नई समितियां भी की गईं गठित, समितियों का कारोबार बढ़ा कर किया मजबूत देहरादून, मुख्य संवाददाता। हरिद्वार जिले में 27 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। मंगलवार को संसद में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सांसद त्रिवेंद्र रावत के सवाल के जवाब में उत्तराखंड सहकारिता से जुड़ी जानकारियां सदन के सामने रखीं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने बताया कि हरिद्वार जिले में दुग्ध सहकारी समितियों को भी मजबूती देने की योजना है। उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की वार्षिक कार्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरिद्वार जिले में 27 नई दुग्ध सहकारी समितियां स्थापित की जाएंगी।

 

25 मौजूदा समितियों को सशक्त किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य दुग्ध विभाग की ओर से इन समितियों को दूध की गुणवत्ता जांचने को आधुनिक डाटा प्रोसेसिंग मिल्क कलेक्शन यूनिट्स भी दी जा रही हैं। उत्तराखंड की 670 सहकारी समितियों को डिजिटल किया गया है। समितियों को कंप्यूटर, बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रिंटर, यूपीएस और वीपीएन कनेक्टिविटी डिवाइस सहित आधुनिक हार्डवेयर उपलब्ध कराए गए हैं। 13.48 करोड़ की इस परियोजना में 12.13 करोड़ केंद्र सरकार ने दिए हैं। उत्तराखंड की 672 सहकारी समितियां अब बहुउद्देशीय समितियां बन गई हैं। यहां अब औषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, किसान समृद्धि केंद्र जैसी व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 587 नई एमपैक्स समितियां भी गठित की गई हैं। इन सभी समितियों में व्यावसायिक कार्यों का विस्तार की मंजूरी देने से उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और ये लाभ में आएंगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 853

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *