न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का यूके-मालदीव दौरा, क्या रहेगा यात्रा का एजेंडा, किनसे होगी मुलाकात, विदेश मंत्रालय ने बताया पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 जुलाई से शुरू होने वाली यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की आगामी यात्राओं को लेकर जानकारी दी। यह पीएम मोदी की यूके की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन यात्रा के एजेंडे की रूपरेखा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कल, 23 जुलाई को, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ चर्चा के लिए यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

किंग चार्ल्स-III से मिलेंगे पीएम मोदी
विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पीएम मोदी ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही भारत और ब्रिटेन दोनों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। विकसित होते द्विपक्षीय संबंधों पर मिसरी ने कहा कि- भारत-ब्रिटेन साझेदारी को 2021 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ाया गया था।इसके बाद से नियमित रूप से उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान देखा गया है। दोनों पक्ष इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रियों के स्तर पर नियमित जुड़ाव होते हैं। साथ ही रणनीतिक, आर्थिक, ऊर्जा और वैज्ञानिक क्षेत्रों को कवर करने वाले कई संस्थागत तंत्र भी होते हैं।

दो दिन के लिए मालदीव भी जाएंगे मोदी
इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष स्टार्मर भारत-ब्रिटिश संबंधों के संपूर्ण आयाम पर व्यापक बातचीत करेंगे। यहां मोदी क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर 25 और 26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत-मालदीव संबंधों में हालिया तनाव के बाद राजनयिक संबंधों को स्थिर करने के प्रयासों के बीच हो रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *