न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मैं शिव भक्त, जहर निगल लेता हूं… असम में जमकर गरजे पीएम मोदी बोले, जनता को बताया भगवान

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दरांग में कहा- जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है।

उन्होंने कहा कि, मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।

दो दिन के असम दौरे पर हैं पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसकी लागत 6300 करोड़ है। अपनी स्पीच के दौरान पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती है। कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है।

बताया बीजेपी का मकसद
मोदी ने कहा, “भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है। मैं उन राजनेताओं को चुनौती देता हूं जो घुसपैठियों का बचाव करते हैं कि वे आगे आएं और इस मुद्दे का सामना करें। वे दिखाएं कि हमने घुसपैठियों को हटाने के लिए जो प्रयास किए हैं, उनकी तुलना में उन्होंने क्या प्रयास किए हैं। घुसपैठियों को पनाह देने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, देश उन्हें माफ़ नहीं करेगा।

ऐसे डेवलप कर रहे देश
पीएम ने कहा- हम आज के नहीं, अगले 25-50 साल के हिसाब से देश के डेवलप कर रहे हैं। मैंने लाल किले से कहा था- आप GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म होगा, ठीक 9 दिन के बाद नवरात्र के पहले दिन GST की दरें कम हो जाएंगी। इससे असम के और देश के परिवारों को फायदा होगा। हमने सीमेंट पर टैक्स कम किया है, घर बनाने वाले का खर्चा कम होगा, कैंसर समेत कई बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, हेल्थ बीमा सस्ता होगा, बाइक-कार सस्ती होंगी। कार कंपनियां विज्ञापन दे रही हैं, जिसमें कीमत होने की बात है। GST कम करने का फैसला आपके त्योहारों की चमक और बढ़ाने वाला है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *