दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कांग्रेस ने भूपेन दा का मखौल उड़ाकर गलत किया… कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- वीडियो देख दुख हुआ

उमाकांत त्रिपाठी। दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस ने भूपेन दा का मखौल उड़ाकर गलत किया, भारत के सपूत का कांग्रेस अपमान करती है। मैं जानता हूं इनकी पूरी कौम मुझ पर टूट पड़ेगी कि मोदी फिर से रोना रोने लगा, मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। नामदार जब कामदार की पिटाई करते हैं, दर्द के कारण कामदार के मुंह से आवाज निकल जाए तो नामदार उनको और पीटते हैं, ऐसा अहंकार सार्वजनिक जीवन में शोभा नहीं देता है।

साथियों, पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए साथ होकर आगे बढ़ रहा है। हमारे नौजवान साथियों के लिए विकसित भारत सपना और संकल्प है। हमारे नॉर्थ ईस्ट की इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पीएम बोले- वीडियो देखकर दुख हुआ
कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्मदिवस मनाया, कल उनके सम्मान में बहुत बड़े कार्यक्रम का मैं हिस्सा बना। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, बीजेपी की डबल इंजन की सरकार उसे पूरा करने में जुटी है।

कल रात को मुझे सीएम सरमा ने एक बात बताई, वीडियो दिखाया, जिसे देख कर मुझे बहुत चोट पहुंची। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का बयान मुझे दिखाया। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत असम गौरव भूपेन दा हजारिका जो को भारत रत्न दिया। उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।

मोदी बोले- मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा
साथियों, ऑपरेशन सिदूंर के बादकल मेरा पहली बार असम आना हुआ। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। इसलिए आज मां कामाख्या की धरती पर, एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है।

ये भी सोने पर सुहागा है कि यहां जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसकी आप सबको बधाई। मैंने लाल किले से श्रीकृष्ण को याद किया था। हमारा ये मंगलदोई तो वह स्थान है, यहां संस्कृति की त्रिवेणी में भविष्य का गौरव का है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *