समाजन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

एक पति की दो पत्नियां, पहली बीवी ने खुद कराई हसबैंड की दूसरी शादी, इनकी कहानी सुन सिर चकरा जाएगा

उमाकांत त्रिपाठी।पति और पत्नी के बीच के ‘वो’ के आ जाने से रिश्तों में अक्सर ईर्ष्या और मनमुटाव की कहानियां सुनने को मिलती हैं, मगर आगरा के रामबाबू ने प्रेम के इस त्रिकोणीय रिश्ते को निभाने की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सबको चौंका दिया है। उनकी पहली पत्नी ने खुद अपने पति की दूसरी शादी करवाई और अब तीनों एक ही घर में पिछले तीन साल से एक परिवार की तरह रहते हैं। खास बात यह है कि दोनों पत्नियां पति के लिए एक साथ करवाचौथ का व्रत भी रखती हैं और एक साथ पूजा करके व्रत को तोड़ती हैं।

नगला बिहारी शाहदरा क्षेत्र के रहने वाले रामबाबू निषाद एक प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार करते हैं। 13 साल पहले उनकी पहली शादी फतेहाबाद की सिया देवी से हुई थी। दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था। रामबाबू, पत्नी, दो बेटियों के साथ रह रहे थे, लेकिन तीन साल पहले उसके दांपत्य जीवन में नया ट्विस्ट आ गया। उनके ऑफिस में काम करने आई आस्था उर्फ मन्नू से अच्छी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती नजदीकियों में बदल गई, मगर रामबाबू अपनी पहली पत्नी से भी बहुत प्यार करते थे। वह किसी तरीके अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।

पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी
रामबाबू ने फैसला किया कि अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं छुपाएगा और उसने पूरी कहानी पहली पत्नी के सामने खोल कर रख दी। उसने पहली पत्नी से दूसरी शादी की मंजूरी मांगी। रामबाबू ने बताया कि- पहले तो उनकी पत्नी ने काफी ऐतराज जताया, लेकिन जब मन्नू को अपनी पत्नी से मिलवाया तो दोनों में आपसी सुलह हो गई। इसके बाद रामबाबू ने 14 अगस्त 2022 को मन्नू के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। अब वह दोनों पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं।

तीन बेटियों के पिता हैं रामबाबू
रामबाबू के परिवार में दो भाई और उनकी माताजी हैं। दोनों भाई अलग रहते हैं। वह अपनी मां दोनों पत्नियों और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। रामबाबू की दूसरी पत्नी मन्नू से एक बेटा हुआ था, लेकिन वह जीवित नहीं रह सका है। वह अपना पूरा कारोबार दिल्ली से करते हैं। इस दौरान उनका दिल्ली आना-जाना रहता है। रामबाबू की दूसरी पत्नी आस्था उर्फ मन्नू ने बताया कि वह अपने पति की पहली पत्नी को दीदी कहती हैं और उनके बच्चे उन्हें छोटी मम्मी कहकर बुलाते हैं।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
रामबाबू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वीडियो और फोटो भी अपलोड करते हैं। अपनी दो-दो पत्नियों के चलते रामबाबू अपने क्षेत्र में काफी फेमस हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 हजार से करीब फॉलोअर्स भी हैं। रामबाबू की दूसरी पत्नी मन्नू उनके साथ बिजनेस में हाथ भी बंटाती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *