न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह, शौहर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- कुबूल है

खबर इंडिया की।आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है।
शुक्रवार शाम को उन्होंने निकाह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

जायरा ने दो फोटो शेयर कीं, जिनमें उनकी शादी के खास पल नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वो निकाहनामा साइन करती दिख रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने हरे रंग की एमरॉल्ड रिंग पहनी हैं।

दूसरी तस्वीर में जायरा अपने शौहर के साथ आसमान की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। उनके सिर पर गहरे लाल रंग का दुपट्टा है, जिस पर गोल्डन कढ़ाई है। वहीं उनके शौहर क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग स्टोल में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि- अपनी पोस्ट में जायरा ने अपने शौहर न चेहरा दिखाया और न नाम बताया।

फिल्म छोड़कर लाइमलाइट से दूर हुई थीं जायरा
जायरा वसीम को सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्म दंगल (2016) से पहचान मिली थी। उन्हें फिल्म में पहलवान गीता फोगाट के बचपन के रोल के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस भी मिला था। इसके बाद वो सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में नजर आईं। इस फिल्म में भी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उनकी तारीफ हुई थी।

हालांकि- 2019 में उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा था कि- एक्टिंग उनके ईमान और धर्म से टकराती है। अपने नोट में उन्होंने लिखा था,कि- इस फील्ड ने मुझे प्यार और पहचान दी, लेकिन इसने मुझे धीरे-धीरे मेरे ईमान से दूर कर दिया।इसके बाद से वो फिल्मों और पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। वो सोशल मीडिया पर सिर्फ धर्म और अध्यात्म से जुड़ी बातें शेयर करती हैं।

 

Related Posts

1 of 819

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *