अपराधदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनी 15 साल की लड़की, 7 बेटियों के बाप से कर ली शादी

उमाकांत त्रिपाठी।पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की, जो जन्म से बोल और सुन नहीं सकती, वह पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लापता थी. अब वह नाबालिग लड़की मीडिया के सामने सामने आई है. उस लड़की ने अब इस्लाम धर्म अपना लिया है और उसने कथित तौर पर अपने से कहीं अधिक उम्र के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के माता पिता ने बच्ची को किडनैप करने का आरोप लगाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सिंध जिले के बादिन जिले के कोरवा कस्बे की लड़की करीब नौ दिन पहले लापता हो गई थी. तब उसके माता-पिता ने स्थानीय पुलिस में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. शनिवार को वह अपने कथित पति के साथ बडिन प्रेस क्लब में मीडिया के सामने आईं, जहां उसने अपना धर्म बदलने का सर्टिफिकेट सबको दिखाया और उसकी फोटो ली गई.

अब उसके पिता ने सवाल उठाया कि- एक मूक बधिर नाबालिग ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए कैसे सहमत हो सकती है जो ड्रग डीलर है और उसकी पहले से ही सात बेटियां हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के कल्याण और अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन दारावर इत्तेहाद पाकिस्तान के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि लड़की का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन परिवार की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई करने में विफल रही.

काछी ने कहा,कि- हमने मामले को आगे बढ़ाने के लिए अपने वकीलों से बात की है क्योंकि हमें विश्वास नहीं है कि लड़की ने अपनी इच्छा से ऐसा किया होगा.उन्होंने कहा कि- उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी पत्र लिखकर घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है.

Related Posts

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *