अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

कपड़े बदल रही थी रूममेट्स, सहेली ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब मिली ये सजा

उमाकांत त्रिपाठी।कर्नाटक के मंगलूरु जिले के कादरी थाने की पुलिस ने दो युवतियों के प्राइवेट वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है. पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. आरोपी युवती ने एक युवक को ये वीडियो भेजे थे, जिसने एक ग्रुप में इन वीडियो को शेयर किया था. बाद में उसने आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट में एक युवती पर हनीट्रैप का आरोप लगाया था.

आरोपी युवती की पहचान चिकमंगलूर जिले के कलाशा की रहने वाली निरिक्षा के तौर हुई है. निरिक्षा और दो अन्य युवतियां के साथ मैंगलोर के कुडकोरिगुड्डे में एक किराए के मकान में साथ रहती थीं. आरोप है कि निरिक्षा ने युवतियों के कपड़े बदलने का वीडियो चुपके से बना लिया था. उसने यह वीडियो उडुपी जिले के करकला के रहने वाले अभिषेक को भेजा था. इसके बाद मैंगलोर के एक सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन अभिषेक ने 9 अक्टूबर को करकला में आत्महत्या कर ली.

अभिषेक ने किया सुसाइड
हालांकि, अभिषेक ने आत्महत्या से पहले एक लंबा नोट लिखा था, जिसमें उसने निरिक्षा सहित कुछ लोगों के नाम लिखे थे. उसने उस पर हनीट्रैप का आरोप भी लगाया था. अपनी मौत से पहले, अभिषेक ने ‘ट्रुथ ग्रुप’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिनमें इन युवतियों का वीडियो भी शामिल था. इस घटना से स्तब्ध युवतियों ने कादरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

जांच में जुटी है पुलिस
कादरी पुलिस ने युवतियों की शिकायत दर्ज कर सीक्रेट तरीके से वीडियो रिकॉर्ड करने वाली निरिक्षा को गिरफ्तार कर लिया. बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्जकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्हें शक है कि यह वीडियो एक साल पहले शूट किया गया होगा. इसके साथ-साथ पुलिस ने अभिषेक के आत्महत्या मामले की जांच भी तेज कर दी है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *