अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

कॉलेज स्टूडेंट के साथ था पत्नी का अफेयर, पति ने वाइफ की मां को बताया तो भड़की सास, फिर..!

उमाकांत त्रिपाठी।’मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी अभिषेक पटेल नाम के लड़के से बात करती है। जब उसकी मम्मी को मैंने बताया तो उन्होंने कुछ नहीं किया। उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’

यह कहने के बाद वाराणसी में युवक ने सुसाइड कर लिया। रविवार को युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसे देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पिता भोलानाथ की तहरीर पर युवक की पत्नी, सास और युवक अभिषेक के ऊपर केस दर्ज किया। पुलिस ने पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2024 में हुई थी जयसिंह की शादी
पिता भोलानाथ ने तहरीर में बताया कि- बेटे जयसिंह की शादी साल 2024 में चोलापुर थाना क्षेत्र के गहुरा निवासी रणधीर पटेल की बेटी शिवांगी से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से सास और पत्नी मेरे बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। सास सुनीता अपनी बेटी शिवांगी की विदाई नहीं कर रही थी। इससे जयसिंह परेशान और तनाव में रहता था।

पिता बोले- बेटे को पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला
भोलानाथ ने बताया- इसी दौरान जयसिंह को पता चला कि- उसकी पत्नी का अफेयर उसके ही कालेज के एक युवक अभिषेक पटेल से है। इस पर उसने अपनी सास से शिकायत की तो उसने उसे बहुत बुरा भला कहा। तीन बहनों के इकलौते भाई जयसिंह को यह बात नागवार गुजरी और उसने रविवार को घर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
जयसिंह के सड़क पर गिरे होने की जानकारी पर पिता भोलानाथ ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि- इसके पहले जयसिंह अपनी ससुराल गया था और पत्नी से उसका विवाद हुआ था। जयसिंह निजी स्कूल में वैन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी और सास को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर सारनाथ थाना प्रभारी शिवानंद पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। वहीं, जयसिंह के पिता भोलानाथ की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 में मुकदमा दर्ज कर पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *