अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मेरी पत्नी के पास आता था… युवक ने अवैध संबंधों के शक में की दोस्त की हत्या, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गढ़ी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी गांव की गली नंबर-नौ में बने कमरे में अलीगढ़ के नोजलपुर गांव निवासी अमित पत्नी व तीन बच्चों संग किराये पर रहता है। पड़ोस में रबूपुरा निवासी राहुल भी रहता था। राहुल की पत्नी और तीन बच्चे परिवार सहित रबूपुरा में ही रहते हैं। वह अमित के घर के पास किराये पर रहता था। सभी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई का काम करते हैं। राहुल जिस फैक्ट्री में काम करता था, उसी फैक्ट्री में अमित की पत्नी भी काम करती है। दोनों साथ-साथ फैक्ट्री में काम करने जाते और आते थे, जबकि अमित दूसरी फैक्ट्री में जिला जौनपुर के नंगलीपुर गांव निवासी उमेश के साथ काम करता है। अमित और उमेश दोनों घनिष्ठ दोस्त हैं।

राहुल का अक्सर अमित के घर आता और खाना खाता था। शुक्रवार रात राहुल शराब के नशे में अमित के घर पर पहुंचा। वहां पर नशे में हंगामा करने पर अमित के बेटे और आसपास के किरायेदारों ने खदेड़ दिया। सभी ने घर का ताला लगा लिया। अमित और उसकी पत्नी बाजार गए हुए थे। बाजार से दोनों वापस लौटे तो राहुल उन्हें गेट पर हंगामा करता मिलता। मौका पाकर वह दोबारा घर में घुस आया।

इसी दौरान अमित ने उमेश के साथ मिलकर राहुल के गले पर चाकू मार दिया। लहूलुहान हालत में राहुल पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहुल को नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां पर राहुल की मौत हो गई।
सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने पर अमित ने उमेश के साथ मिलकर राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *