बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख… पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा और नवादा जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पटना में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां तेज हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। इधर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आज खगड़िया औऱ बेगूसराय में चुनावी रैली है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार मुंगेर, बेगूसराय और सहरसा में जनसभा करेंगे। तेजस्वी यादव भी आज बाढ़, नालंदा औऱ मुंगेर में जनसभा करेंगे। बिहार चुनाव से जड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें-

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने आज आरा और नवादा में चुनावी रैली की और अब पटना पहुंचने वाले हैं। यहां वे भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों द्वारा उपयोग किए जा रहे 3 वाहनों को पालीगंज में तथा 1 वाहन को दानापुर में जब्त किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार दिल्ली के दबाव में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की सुगबुगहाट आज सुनामी में बदल चुकी है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अपनी संकल्प शक्ति से अपने वादे पूरे करेगा। हम पेपर लीक रोकेंगे। अपने वादे पर खरा उतरेंगे। अच्छे बहुमत के साथ 14 तारीख को हमलोग सरकार बनाएंगे।

लोजपा आर प्रत्याशी अरुण कुमार साह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे चुनाव के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके वोटर भी हैं, इसलिए वोट देने बख्तियारपुर भी आयेंगे। वहीं,फतुहा से लोजपा प्रत्याशी रूपा कुमारी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

नीतीश और एनडीए की सरकार ने बहुत मेहनत से बिहार को मुश्किल दौर से बाहर निकाला है। राजद अगर बिहार में जंगलराज लाई तो कांग्रेस की पहचान सिखों की कत्लेआम से जुड़ी है। 1984 में 1 और 2 नवंबर को दिल्ली तथा देश के कई भागों में कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार किया था। आज भी कांग्रेस सिख नरसंहार करने वाले लोगों को नए-नए ओहदे दे रही है। कांग्रेस हो या राजद इन्हें अपने पाप का पछतावा नहीं है। तुष्टिकरण की चीज में राजद और कांग्रेस बिहार की पहचान खत्म करने में जुटी है।

पीएम ने कहा कि- आज भोजपुरी जिले के लाखों परिवारों को पिछले पांच साल से लगातार मुफ्त अनाज मिल रहा है। पहले यहां राशन में अरवा चावल मिला करता था। आपको उसना चावल पसंद था। आपकी बात मेरे कानों तक पहुंची। मोदी जब आपकी बातों को सुनता है तो तुरंत जग जाता है। हमारी सरकार ने बिहार के लोगों की पसंद का ख्याल रखा और ऊसना चावल देना शुरू कर दिया। ऐसे ही मोदी की गारंटी थी कि हर गरीब परिवार को पक्का घर मिलेगा। बिहार में 60 लाख गरीब परिवार को पक्का घर मिला है। इसमें भोजपुर के करीब 1 लाख 15 हजार लाभार्थी हैं जिन्हें पक्का घर मिल गया है।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- देश की सेना की इतनी बड़ी सफलता के बाद भी राजद कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। हालत तो देखो..धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे और नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी। आज तक पाकिस्तान और कांग्रेस परिवार के नामदार ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए। आज विकसित बिहार के संक्लप के साथ पूरा एनडीए आगे बढ़ रहा है।

राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- ये लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं। घुसपैठियों को बचाने में तन मन से जुटे हैं। इन लोगों ने पहले तो बिहार की ऐसी हालत बनाई कि बिहार के लोगों का यहां रहना ही मुश्किल हो जाए और फिर इन्होंने घुसपैठियों को यहां लाया। पीएम ने पूछा कि बिहार के संसाधन पर बिहार का हक है या नहीं? घुसपैठियों को बचाने वाले पापी है कि नहीं?इनके इरादे बहुत खतरनाक है। इसलिए आपको राजद-कांग्रेस वालों से बहुत सावधान रहना है। ये वो लोग हैं जो सिर्फ जंगलराज की पाठशाला में ही पढ़कर निकले हैं। उनकी पाठशाला ही जंगलराज है। इनकी ट्रेनिंग ही जंगलराज की रही तो वो बिहार के उद्योगों को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। इनकी बात सुनकर एक बात मन में आती है कि जे खेतवा उजड़लस उहे अब बुआई के बात करत बा।

आरा की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि- 2005 से पहले के सालों में इसी राजद ने यहां जातीय दंगे करवाए। दलितों, महादलितों औऱ अति पिछड़ों के बच्चों को माओवादी आतंक में झोंका है। आज ये लोग बिहार के विकास की हिम्मत दिखाते हैं। एक तरफ एनडीए का सुशासन है तो दूसरी तरफ जंगलराज का कुशासन है। जंगलराज वो अंधेरा था जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखल कर दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि- राजद और कांग्रेस में घमासान पहुंचा हुआ है। नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया थ। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीएम पद पर राजद नेता का नाम तय हो। लेकिन राजद ने भी मौका छोड़ा नहीं है। राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया। घोषणा करवा कर रहे। फिर जबरदस्ती कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा करवाई गई।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 812

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *