दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में मोदी सरकार, अमित शाह के घर डेढ़ घंटे चली हाई लेवल मीटिंग

 उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी हमले के बाद अब एक्शन की तैयारी है। गृह मंत्री अमित शाह के घर पर आज हाई लेवल मीटिंग हुई, जो पूरे सवा घंटे तक चली। इस मीटिंग में आईबी चीफ, एनआईए के डीजी के साथ ही एनएसजी के डीजी भी मौजूद थे। मीटिंग की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस बैठक में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के अलावा आईबी के चीफ और गृह सचिव भी शामिल हुए। बैठक में धमाके के बाद उसकी जांच और आगे के एक्शन को लेकर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बात हुई। माना जा रहा है कि गृह मंत्री ने सभी जांच एजेंसियों को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि- दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार साम 7 बजे एक कार के अंदर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद कल ही तय हो गया था कि मंगलवार की सुबह गृह मंत्री अमित शाह सभी जांच एजेंसियों के प्रमुख के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसे देखते हुए ही आज गृह मंत्री अमित शाह के घर पर मीटिंग रखी गई थी। कल हुए धमाके के बाद भी गृह मंत्री शाह घटनास्थल पर पहुंचे थे और मौके का मुआयना किया था। ब्लास्ट वाली जगह के बाद गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल भी पहुंचे थे और हमले में घायल हुए लोगों से बातचीत की थी।

Related Posts

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 824

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *