धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

यूपी के बड़े राजनैतिक घराने की बहू बनेंगी कथावाचक निधि सारस्वत, इनके बारे में जानिए

उमाकांत त्रिपाठी।पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी की धूम देखने को मिली. अब यूपी की एक और चर्चित कथावाचक शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. आपको बता दें कि- अलीगढ़ जिले की जानी-मानी कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत अब एक प्रमुख राजनीतिक घराने की पुत्रवधू बनने जा रही हैं. निधि सारस्वत का विवाह उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिराग उपाध्याय से तय हो गया है. दोनों आज यानी 9 दिसंबर को गाजियाबाद में विवाह बंधन में बंध जाएंगे.

जानिए-रामवीर उपाध्याय परिवार का राजनीतिक दबदबा
चिराग उपाध्याय एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा रहा है. उनके पिता स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय (1957–2022) एक अनुभवी राजनेता रहे और उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका लंबा सफर रहा. रामवीर उपाध्याय पांच बार विधायक रहे और कई बार मंत्री पद संभाला. वह सादाबाद, सिंकदरा राव और हाथरस जैसी विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य के रूप में सफलता पाई. हालांकि अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया था. चिराग की मां सीमा उपाध्याय भी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

जानें- कौन हैं निधि सारस्वत?
निधि सारस्वत अलीगढ़ जिले के सासनी गेट क्षेत्र की निवासी हैं और अपनी मधुर आवाज में भजनों के लिए देश भर में मशहूर हैं. वह एक जानी-मानी कथावाचक हैं जिनकी कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. निधि ने भजन गायकी के क्षेत्र में भी काफी ख्याति अर्जित की है. उनके मशहूर भजनों में मैं राधावल्लभ की, राधा रानी मेरी है और ‘भजो रे मन गोविंदा’ जैसे गीत शामिल हैं. इन गीतों ने निधि को घर-घर में पहचान दिलाई है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 884

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *