अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

किराया मांगने आई मकान मालकिन, पति-पत्नी ने घोंट दिया गला, फिर लाश के साथ…

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश सोसाइटी Aura Chimera(ओरा कायमेरा) में किराया विवाद को लेकर मकान मालकिन की निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि पिछले 5- 6 महीनों से किराया न देने वाले किरायेदार दंपति ने किराया मांगने पहुंची महिला का गला घोंट दिया और शव को सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया.

मृतका की पहचान दीपशिखा शर्मा पत्नी उमेश शर्मा, निवासी एम-105, ओरा कायमेरा सोसाइटी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दीपशिखा शर्मा अपने दूसरे फ्लैट पर किराया लेने गई थीं, जहां अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता नामक दंपति किराए पर रह रहा था. लंबे समय से किराया बकाया होने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

17 दिसंबर की रात करीब 11:15 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ओरा कायमेरा सोसाइटी में एक महिला की हत्या हुई है. सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि देर रात तक दीपशिखा शर्मा के घर न लौटने पर उनकी मेड को अनहोनी की आशंका हुई. मेड उस फ्लैट फ्लैट पर पहुंची जहां दीपशिखा किराया लेने गई थीं. यहां संदिग्ध स्थिति को देखते हुए फ्लैट की तलाशी ली गई, जिसमें एक लाल रंग के सूटकेस से दीपशिखा शर्मा का शव बरामद हुआ.

बताया जा रहा है कि- हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपा दिया था. पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दीपशिखा शर्मा को शाम के समय फ्लैट की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन वापस लौटते हुए नहीं देखा गया. इससे किरायेदार दंपति पर शक और गहरा हो गया.आरोपियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन सोसाइटी के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. शोर सुनकर अन्य निवासी भी बाहर आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पाण्डेय ने बताया कि-प्रथम दृष्टया यह गला घोंटकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. घटना के बाद से पूरी सोसाइटी और इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *