न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

‘सब अक्षय की बात कर रहे हैं, लेकिन… रहमान डकैत की बीवी का आया इस सुपरस्टार पर दिल, जानिए क्या कहा

खबर इंडिया की।5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। जब से सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई है, इसका एक किरदार काफी चर्चा में है और वो किरदार है ‘रहमान डकैत’, जिसे अक्षय खन्ना ने निभाया है। रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। फराह खान से लेकर स्मृति ईरानी तक ने तो यहां तक कह दिया कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर दिए जाने तक की मांग कर दी है। लेकिन, धुरंधर में रहमान डकैत की बीवी के किरदार में नजर आईं सौम्या टंडन का कुछ और ही कहना है। सौम्या को फिल्म में अक्षय खन्ना से ज्यादा कोई और ही सुपरस्टार पसंद आया है।

सौम्या टंडन को अक्षय से ज्यादा पसंद आए रणवीर सिंह
सौम्या टंडन ने हाल ही में रेडियो सिटी से बात करते हुए धुरंधर को लेकर चर्चा की और बताया कि- फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार अक्षय खन्ना के किरदार की चर्चा हो रही है, उनकी परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है। लेकिन, सौम्या का कहना है कि उन्हें अक्षय से ज्यादा रणवीर सिंह पसंद आए। इसी के साथ सौम्या टंडन ने रणवीर के अभिनय की जमकर तारीफ की और उन्हें एक मैच्योर एक्टर बताया।

जानिए- धुरंधर पर क्या बोलीं सौम्या टंडन?
टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से घर-घर में मशहूर हुईं सौम्या टंडन ने ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अब उन्होंने फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि- सबने मुझसे कहा कि तुम्हारे सीन बहुत कम थे, लेकिन तुम बहुत इम्पेक्टफुल थी। और क्या चाहिए एक एक्टर को। मैंने आदित्य से पूछा कि आदित्य मेरी इज्जत तो रह जाएगी ना, तो वह हंस रहे थे और बोले कि तुमने बहुत अच्छा किया है।’

रणवीर सिंह मैच्योर एक्टर हैं- सौम्या टंडन
इसी के साथ सौम्या टंडन ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा कि- मुझे एक और बात कहनी है और ये कहना ही होगा- सब अक्षय की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे आपसे ये कहना होगा कि आई लव रणवीर। उस फिल्म में, उनके साइलेंट पार्ट्स। एक सुपरस्टार होने के नाते, एक हीरो होने के नाते। वह चुपचाप पीछे खड़े होकर अक्षय को स्क्रीन दे रहे हैं। वह बहुत ही सूक्ष्म तरीके से एक कलाकार के तौर पर पीछे खड़े हैं और चुप रहते हैं। मुझे लगता है कि ये एक मैच्योर एक्टर की निशानी है।

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 12 ही दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 411 करोड़ का बिजनेस कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 620 करोड़ के पार पहुंच गया है। खासतौर पर इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जो बढ़त देखने को मिली, वह चौंकाने वाला था। दूसरे संडे को ही फिल्म ने 59 करोड़ का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *