Uncategorized

स्टेज पर थे दूल्हा-दूल्हन, हो रही थी वरमाला, आशिक ने मारी दुल्हन को गोली, देखें वारदात का LIVE वीडियो

खबर इंडिया की। बिहार के बक्सर से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने शादी के जश्न को कुछ ही पलों में चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, बैंड-बाजे की गूंज थी और वरमाला की रस्म शुरू होने ही वाली थी। तभी अचानक भीड़ को चीरता हुआ एक युवक स्टेज के करीब पहुंचा और उसने दुल्हन पर गोली चला दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

यह घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी। जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू होने वाली थी, पड़ोस का रहने वाला युवक दीनबंधु अचानक सामने आया और दुल्हन आरती कुमारी को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी, जिससे वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से फरार हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को दुल्हन का कथित प्रेमी बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हड़कंप और लोगों की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं।

घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद बारात वापस लौट गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *