न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

केरलम नाम की मुराद हुई पूरी.. पीएम मोदी ने कोच्चि में किया बड़ा ऐलान, कहा- मछुआरा समुदाया हमारी ताकत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग को लेकर चिंता भी जताई. उन्होंने कहा कि गल्फ में जो हो रहा है उससे आप सभी का चिंतित होना स्वभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते है.देश मे आज बीजेपी-एनडीए की सरकार है. भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर का प्रयास कर रहा है. सभी मित्र देशों की सरकारे हमारे लोगों का ध्यान रख रही है. मैं उनका आभारी हूं.

भाषण के बीच उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति कर रही है. कांग्रेस जानकर उक्साने वाले बयान दे रही है ताकि हालात बिगड़ जाए. पीएम ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिको को संकट में नही छोड़ता है.हमारा प्रयास युद्ध में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मिलकर मोदी को गाली दे रहे हैं. जल्द ही गाली देने का रील बनाने का काम शुरु कर सकते हैं. इस बीच उन्होंने क्षेत्रीय दल एलडीएफ या यूडीएफ पर हमला बोला. उन्होंने दोनों के नाम अलग लेकिन कारनामे एक जैसे हैं. दोनो करप्शन और क्राइम में पार्टनर हैं. साथ ही विकास रोकने में पार्टनर हैं.

इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में इस समुदाय की बड़ी ताकत है.प्रधानमंत्री ने कहा कि- अखिल केरल धीवरा सभा बुधवार को अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है और पिछले पांच दशकों से यह संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है. उन्होंने इस अवसर पर केरल के सभी मछुआरा साथियों और सभा के सदस्यों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि आज उनके बीच खड़े होकर पूरे राज्य में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मछुआरा समुदाय ने साहस और सेवा भावना का परिचय दिया था. संकट के समय फंसे हुए परिवारों को बचाने के लिए समुदाय के लोगों ने अपनी नावों को जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता.

मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल को दिए 1400 करोड़
प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरा समुदाय की मेहनत और क्षमता में देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक इस समुदाय की अनदेखी की गई, लेकिन अब भाजपा-एनडीए सरकार इसकी अपार क्षमता को पहचान रही है.उन्होंने बताया कि- सरकार ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मछुआरा समुदाय को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे राज्य में मछली पालन क्षेत्र को तेजी से बढ़ावा मिला है।

 

केरलम को बीजेपी की NDA सरकार ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा,कि- आज, जब मैं आपके बीच खड़ा हूं, तो पूरे राज्य में खुशी का माहौल है. मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है. आप सभी सालों से मांग कर रहे थे कि केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए. केंद्र में हमारी BJP की NDA सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज अखिल केरल धीवर सभा की 50वीं सालगिरह हमें इसके महान कामों को याद करने का मौका दे रही है। आपने आगे बढ़कर राष्ट्रीय चेतना से जुड़े हर मुद्दे की ज़िम्मेदारी ली है. आपने सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया है.

केरल में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास
इस दौरान केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री ने करीब 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें कोच्चि रिफाइनरी में एक नई इकाई की आधारशिला रखी. जिससे प्लास्टिक और मेडिकल उपकरण बनाने के लिए कच्चा माल मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी. साथ ही, मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर के तहत नई सड़कों और कोझिकोड बाईपास का उद्घाटन किया, जिससे घंटों का सफर मिनटों में सिमट जाएगा. प्रधानमंत्री यहां ग्रामीण सड़कों, आधुनिक रेलवे स्टेशनों और कोल्लम में पानी पर तैरने वाले एक बड़े सौर ऊर्जा प्लांट की भी शुरुआत की.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *