अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

फेसबुक पर हैलो से दोस्ती OYO होटल में जिस्मानी रिश्ते पर होती थी खत्म.. इस फैशन डिजाइनर ने 50 से ज्यादा मर्दों से बनाए संबंध, कहानी पढ़ उड़ेंगे होश

उमाकांत त्रिपाठी।कर्नाटक के बेलगावी में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया को ही ठगी का हथियार बना लिया था. आरोप है कि वह अमीर पुरुषों से दोस्ती करती थी, उन्हें लॉज में मिलने के लिए बुलाती थी और फिर चालाकी से उनके पैसे, सोना और गाड़ियां लेकर फरार हो जाती थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल बेहद सिलसिलेवार तरीके से खेला जा रहा था. अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

ऐसे शुरू होता था खेल
कर्नाटक के बेलगावी में सामने आए इस हनीट्रैप स्टाइल फ्रॉड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने 33 वर्षीय महिला दीपा अवतागी को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बागलकोट जिले के महालिंगपुर की रहने वाली और पेशे से फैशन डिजाइनर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वह इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमीर और प्रभावशाली पुरुषों को निशाना बनाती थी. पहले दोस्ती करती और फिर धीरे-धीरे भरोसा जीत लेती थी. यही भरोसा बाद में उसके लिए ठगी का रास्ता बन जाता था.

अमीर पुरुषों को बनाती थी शिकार
जांच में सामने आया है कि- दीपा खास तौर पर उन पुरुषों को टारगेट करती थी जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती थी. वह सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू करती और खुद को बेहद भरोसेमंद और दोस्ताना अंदाज में पेश करती थी. धीरे-धीरे बातचीत इतनी बढ़ जाती कि सामने वाला व्यक्ति उससे मिलने के लिए तैयार हो जाता था. इसी दौरान वह मुलाकात का प्रस्ताव रखती और किसी लॉज या होटल में मिलने के लिए बुलाती थी. कई पीड़ित अब तक उसके इस जाल में फंस चुके हैं.

लॉज में बुलाकर करती थी खेल
पुलिस के मुताबिक, जब पीड़ित उससे मिलने लॉज में पहुंचते थे तो वह उनसे सामान्य बातचीत करती और भरोसा और गहरा कर देती थी. इसके बाद वह किसी बहाने से पीड़ित को नहाने या फ्रेश होने के लिए भेज देती थी. जैसे ही व्यक्ति बाथरूम में जाता, वह कमरे में रखे नकद पैसे, सोना, बैग और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. कुछ मामलों में तो वह पीड़ितों की कार तक लेकर निकल जाती थी. जब तक पीड़ित को सच समझ आता, वह काफी दूर जा चुकी होती थी.

बाद में करती थी ब्लैकमेलिंग
मामला यहीं खत्म नहीं होता था. पुलिस जांच में पता चला है कि सामान लेकर भागने के बाद दीपा पीड़ितों को फोन करती थी. वह कहती थी कि अगर वे पैसे दे दें तो वह उनकी कार और सामान वापस कर देगी. इस तरह वह दोबारा भी उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करती थी. कई पीड़ित डर और बदनामी के डर से उसकी मांग मान लेते थे. यही वजह थी कि लंबे समय तक यह ठगी सामने नहीं आ पाई.

साथी आरोपी की तलाश है  जारी
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में दीपा अकेली नहीं थी. जांच में उसके एक सहयोगी का नाम भी सामने आया है. उसका नाम शिवानंद माटापति बताया जा रहा है, जो बेलगावी जिले के हुक्केरी का रहने वाला है. फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस हनीट्रैप ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *