न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हवा बदल चुकी है… केरलम में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- LDF सरकार का काउंटडाउन शुरू

उमाकांत त्रिपाठी।केरलम में माहौल पूरा चुनावी हो गया है. यहां की जनता 9 अप्रैल को मतदान करेंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनावी रैलियों का शोर पूरे प्रदेश में सुना जा सकता है. शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि- केरलम इस बार बदलाव तय है. एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जंग के बीच बयानबाजी करने को लेकर चेतावनी दी है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि- इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी एनडीए के प्रति जनता के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने खास तौर पर माताओं और बहनों के समर्थन को स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें केरल के चुनाव को नजदीक से देखने का मौका मिला है. वे पहले भी राज्य में आ चुके हैं, लेकिन इस बार माहौल अलग नजर आ रहा है.

केरलम में बड़ा बदलाव आने वाला है पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि- केरलम में अब बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी.

एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू
प्रधानमंत्री ने कहा कि एलडीएफ सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पहली बार बीजेपी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है. ‘खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा से न खेलें’ – PM मोदी की कांग्रेस को चेतावनी पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि- कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जो खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि- लाखों भारतीय खाड़ी देशों में काम करते हैं और वहां की सरकारें उन्हें अपने परिवार की तरह मानती हैं. यह भरोसा भारत के अच्छे रिश्तों की वजह से बना है. उन्होंने साफ कहा कि इस समय ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जिससे वहां के लोगों में अविश्वास पैदा हो. राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे. मेरे लिए केरल के लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *